लोहाखान में एनटीपीसी द्वारा बनाये गये पानी टंकी में एक बुंद पानी नहीं

लोहाखान का पानी टंकी

        एन टी पी सी प्रबंधन पर क्षेत्र ग्राम वासियों द्वारा उठाया जा रहा सवाल, एन टी पी सी काम कराती है लेकिन फॉलो अप पर कोई कार्यवाही नहीं, नतीजा ? कराया गया काम धरातल में रहा बेकार।
         एनटीपीसी लारा ने कुछ साल पहले अपने क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों में वहां के लोगों के मुलभुत आवष्यकताओं का ध्यान रखते हुये पेय जल जैसे जरूरी आवष्यकता को मुहैया कराने के लिये क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में विषाल पानी टंकी निर्माण व पाईप विस्तार के साथ नलकुप खनन की व्यवस्था दी जो कुछ ग्रामों में ही चल रहा है षेश ग्रामों के पानी टंकी अब दरकने लगे हैं साथ ही नलकुप बंद होने व पाईप लाईन उखडने की बात भी कही जा रही है। इस तथ्य पर ग्राम लोहाखान के युवा सरपंच राजु सिदार ने बताया कि हमारे ग्राम में जब से एनटीपीसी लारा द्वारा पेय जल हेतु पानी टंकी, नलकुप खनन व पाईप विस्तार कार्य को संपन्न किया है आज 6 साल हो गये इस व्यवस्था से लोहाखान ग्रामीणों को एक बुद भी पानी नहीं मिला है चूंकि निर्माण कार्य ही ऐसे ढंग से हुआ है कि वहां न नलकुप चला और न पानी टंकी में पानी भरा जा सका और नहीं पाईप के जरिये लोगों के घरों में पानी पहुंची। इस संबंध में इन्हौने बताया कि इसके लिये एनटीपीसी लारा को पुर्व सरपंच द्वारा भी पत्र व्यवहार कर इसे प्रारंभ करने का आवेदन प्रस्तुत किया था और मैने भी इसके लिये आवेदन किया था लेकिन आज साल भर हो गये यह प्रारंभ नहीं हो पाया है। ज्ञात हो कि सरकारी स्वीकृति के जरिये पेय जल हेतु जो सुविधा सुलभ हो सका उसे कराया जा रहा है जो गर्मी के दिनों में यह पर्याप्त न हो पाता इसलिये एनटीपीसी लारा द्वारा पेयजल हेतु दिये गये उक्त व्यवस्था को जनहित में आगामी गर्मी तक कम से कम प्रारंभ हो सके ऐसा प्रयास करने की आवष्यकता हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *