
लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक शिक्षक पदों की लिखित परीक्षा पर रोक, हाईकोर्ट बिलासपुर के WPS No. 6783/2026 के आदेश का हवाला
रायपुर, 09 अक्टूबर | http://cglivenews.in
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB), रायपुर ने सहायक शिक्षक पदों के लिए 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित लिखित भर्ती परीक्षा LSAT26 को स्थगित कर दिया है। CGSSB के परीक्षा नियंत्रक द्वारा आज दिनांक 09/10/2026 को जारी विज्ञप्ति (क्रमांक/एस.एस.बी./परीक्षा एफ-20/2026/401) में यह जानकारी दी गई है।
क्या लिखा है आदेश में –
मण्डल द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर “सहायक शिक्षक” के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) का आयोजन दिनांक 11.10.2026 को किया जाना प्रस्तावित था। परंतु उक्त भर्ती परीक्षा माननीय उच्च न्यायालय, छत्तीसगढ़ बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक WPS NO. 6783 of 2026 के आदेश दिनांक 09.10.2026 के पालन में यह परीक्षा दिनांक 11.10.2026 को आयोजित नहीं की जा रही है।
अभ्यर्थियों में असमंजस –
11 अक्टूबर को परीक्षा देने वाले हजारों अभ्यर्थी पहले ही सेंटरों के लिए रवाना होने की तैयारी में थे। अचानक परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों में भारी असमंजस और निराशा है। हालांकि मण्डल ने अभी नई तिथि का ऐलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि हाईकोर्ट के अंतिम आदेश के बाद ही नई तिथि घोषित की जाएगी।
http://cglivenews.in अभ्यर्थियों को सलाह देता है कि वे CGSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर नजर बनाए रखें।
