
AESL का कमाल, दुनिया भर की पावर कंपनियों को पीछे छोड़ बनी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनी, ग्लोबल ESG रैंकिंग में अदाणी ग्रुप की AESL ने लहराया परचम, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने रचा इतिहास, वैश्विक ESG रैंकिंग में हासिल किया शीर्ष मुकाम.
भारतीय कॉर्पोरेट जगत से बड़ी खबर है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने S&P ग्लोबल की ताजा ESG रैंकिंग में दुनिया की सभी बड़ी यूटिलिटी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। सालाना आधार पर कंपनी के स्कोर में 17 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।

दिग्गज रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल के ताजा ESG स्कोर में AESL ने दुनिया की तमाम बड़ी यूटिलिटी कंपनियों को पछाड़ते हुए नंबर-1 का ताज अपने नाम कर लिया है। सालाना आधार पर AESL के स्कोर में 17 अंकों की जोरदार छलांग दर्ज की गई है। कंपनी ने ESG के तीनों ही मोर्चों पर शानदार प्रदर्शन किया है। पर्यावरण में 93, सामाजिक में 89 और गवर्नेंस एवं आर्थिक मोर्चे पर 84 का स्कोर हासिल किया है।
इस ऐतिहासिक जीत पर AESL के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि S&P ग्लोबल द्वारा AESL को दुनिया की नंबर-1 ESG रेटेड यूटिलिटी कंपनी चुना जाना हमारे लिए बेहद गर्व का पल है। सस्टेनेबिलिटी और ग्रीन एनर्जी हमारे रग-रग में शामिल है।
बताया गया कि AESL के पास आज 29,739 सर्किट किलोमीटर का विशाल ट्रांसमिशन नेटवर्क और 1,43,425 MVA की ट्रांसमिशन क्षमता है। मुंबई और मुंद्रा SEZ में 13 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता इसकी बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्मार्ट मीटरिंग और ग्रीन एनर्जी के दम पर अब यह कंपनी दुनिया भर की यूटिलिटी कंपनियों पर भारी पड़ रही है।


