
NTPC लारा और एयरटेल के बीच टावरों के बिजली बिल बकाए को लेकर चल रहे मामले में 03 सितम्बर 2026 को NTPC लारा के प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में NTPC लारा के प्रतिनिधियों के रूप में श्री ए.के. तांडी DGM IT, श्री लक्ष्मी नारायण प्रजापत DGM P&S, श्री तपन कुमार सिंह DGM(EMD), श्री पंकज कुमार सिंह DTP, श्री सुनील मुड़मू Sr. Manager, श्री आलोक साहू JE और श्री सुरेन्द्र कुमार JE मौजूद रहे, वहीं एयरटेल की ओर से श्री सतेंद्र पटेल CEM Airtel और श्री मयूर शिवाले AM Indus Tower उपस्थित रहे।

बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि एयरटेल टावर से संबंधित बिजली शुल्क स्थापना के समय से ही अवैतनिक चला आ रहा था और NTPC द्वारा बार-बार पत्राचार करने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिसके चलते NTPC को संबंधित टावर की बिजली आपूर्ति काटनी पड़ी थी। बताया गया कि एयरटेल के दो टावर लोकेशन पर बिजली बकाया था, जिसमें पहला टावर मेन प्लांट गेट के पास मेन प्लांट एरिया में और दूसरा टावर मैत्री नगर टाउनशिप NTPC लारा में स्थित है।
इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन प्लांट गेट के पास लगे टावर में 31 अगस्त 2026 तक मीटर रीडिंग 45,610 यूनिट थी, लेकिन यह मीटर एनालॉग होने के कारण अधिकतम 99,999 यूनिट के बाद शून्य से फिर शुरू हो जाता है, इसलिए पिछले साइकिल की गणना को जोड़ते हुए कुल बिजली खपत 1,45,609 यूनिट आंकी गई। वहीं मैत्री नगर टाउनशिप में स्थित टावर की 31 अगस्त 2026 तक मीटर रीडिंग 1,42,637 यूनिट पाई गई। दोनों मीटरों की फोटोग्राफ 03 सितम्बर 2026 को ली गई है जिसे बैठक के कार्यवृत्त के साथ संलग्न किया गया है।
इस प्रकार दोनों टावरों की कुल बिजली खपत 2,88,246 यूनिट रही, जिसकी गणना MoU की शर्तों के अनुसार 7 रुपए प्रति यूनिट की दर से की गई और कुल देय राशि 20,17,722 रुपए तय हुई। एयरटेल के प्रतिनिधि ने दोनों टावर लोकेशनों की मीटर रीडिंग और 20,17,722 रुपए की राशि को स्वीकार कर लिया है और दोनों पक्षों के बीच बकाया राशि के निपटान एवं वसूली के लिए आगे आवश्यक कार्रवाई पर पारस्परिक सहमति बनी है।


