Flash News

क्षेत्र के कई राष्ट्रीय समारोहों में शामिल हुए भाजयुमो उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान, पहल कर समस्याओं से निजात दिलाने का दिया आश्वासन.

भाजयुमो उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान अतिथियों के साथ

       देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुसौर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न समारोहों में भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री शिक्षित चौहान ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सम्मानित किया और क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया।

        श्री चौहान संगठन से जुड़ने के बाद से लगातार क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। वे आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के प्रयासों में लगे हुए हैं। इसी कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति को अब लोग अनिवार्य मानने लगे हैं ताकि उनकी पहल से समस्याओं का रास्ता निकल सके।

        इसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वे ग्राम छिछोर उमरिया स्थित महिमा आश्रम स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। साथ ही स्कूल शिक्षा समिति को अंशदान प्रदान किया जिससे छात्रों को कार्यक्रम के दौरान यथोचित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके पश्चात शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल छिछोर उमरिया के प्रबंधन के आग्रह पर वे वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले 22 छात्रों को 200-200 रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन ने स्कूल भवन के कुछ हिस्सों में मरम्मत की आवश्यकता से अवगत कराया। इस पर श्री चौहान ने क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के समक्ष समस्या रखने और शीघ्र समाधान कराने की बात कही। साथ ही धन की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए स्कूल को 11000 रुपये का अंशदान भी दिया। कार्यक्रमों में अक्सर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी श्री शिक्षित चौहान के जनहित में सक्रिय रहने की सराहना करते रहे हैं। इससे लोगों को विश्वास है कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की समस्याओं का निदान होगा। भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री उमेश साव ने भी लोकहित में चल रहे श्री चौहान के अभियान की हृदय से सराहना की है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *