Flash News

सड़क से त्रस्त छात्र, मंत्री ओपी चौधरी को सौंपा ज्ञापन,

ज्ञापन

पुसौर के बारोडिपा पेट्रोल पंप से रायगढ़ मार्ग पर गड्ढे और कीचड़, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं,।
        तहसील मुख्यालय पुसौर के बारोडिपा पेट्रोल पंप के मुहाने से रायगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य पहुंच मार्ग जर्जर हालत में होने के कारण छात्रों और आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। सड़क पर जगह.जगह गहरे गड्ढे हैं जो बारिश के पानी और कीचड़ से भरे हुए हैं। इस समस्या को लेकर पुसौर क्षेत्र के छात्र.छात्राओं ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी को आवेदन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। रोजाना सैकड़ों छात्र परेशानः छात्रों ने अपने आवेदन में लिखा है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र.छात्राएं स्कूल.कॉलेज जाते हैं। इसके अलावा हजारों राहगीर भी इसी रास्ते से आना.जाना करते हैं।  सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन वाहन फिसलकर गिर रहे हैं और छोटी.बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। छात्रों ने बताया कि कीचड़ के कारण कई बार कपड़े खराब हो जाते हैं। इस वजह से कुछ बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाते और वापस घर लौट जाते हैं। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है

रोड की स्थिति

        जानकारों का कहना है कि बारोडिपा मुहाने की यह सड़क स्थल विवाद के कारण सरकारी स्तर पर स्थाई रूप से नहीं बन पा रही है। नतीजा यह है कि जब भी कोई वीआईपी विजिट होती है तो आनन.फानन में इस मार्ग की मरम्मत कर दी जाती है लेकिन कुछ ही दिनों में वह फिर से जर्जर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पुसौर दौरे के समय इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। उसके बाद से आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ। वर्तमान में सड़क की स्थिति इतनी दयनीय है कि दो पहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आना.जाना पड़ रहा है। छात्रों की मांग तत्काल मरम्मत हो छात्रों ने मंत्री श्री ओपी चौधरी से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग की त्काल मरम्मत और डामरीकरण कराया जाए ताकि छात्रों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से इस मार्ग को प्राथमिकता से ठीक कराने की मांग की है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *