

सरपंच रामेश्वरी महेंद्र साव के नेतृत्व में वृक्षारोपण और सेवा संकल्प के साथ हुआ आयोजन, आंगनबाड़ी में गूंजी बच्चों की किलकारी, ‘आंगन मिलन सेवा’ से लौटी रौनक, सरपंच की पहल: आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण, पौधरोपण और सेवा का संगम, नौनिहालों के लिए स्वास्थ्य भी, संस्कार भी, बच्चों को मिला पोषण का संदेश, आंगनबाड़ी बनी संस्कारशाला, वृक्षारोपण कर लिया सेवा का संकल्प.चलाया गया जागरूकता अभियान.

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए विशेष महाअभियान ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत ग्राम पंचायत क्षीछोर उमरिया में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम की सरपंच श्रीमती रामेश्वरी महेंद्र साव एवं पंचगण की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को गति प्रदान करने में भाजपा मंडल पुसौर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी श्रीवास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही वहीं विभाग के वरिष्ठ पर्यवेक्षक सुश्री पी चौहान के मार्गदर्शन में यह समूचा कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया। बच्चों को कुपोषण से बचाने, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देने के बारे में माताओं को जागरूक किया गया।
इस अभियान का मूल उद्देश्य वृक्षारोपण एवं सेवा संकल्प भी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। सरपंच रामेश्वरी महेंद्र साव ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गांव के नौनिहालों की पहली पाठशाला है। यहाँ बच्चों को बेहतर पोषण और संस्कार मिलेंगे तो गांव का भविष्य मजबूत होगा। भाजपा नेत्री रजनी श्रीवास ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर बच्चा स्वस्थ और सुपोषित रहे, इसके लिए ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसा अभियान मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बच्चे, पंचगण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


