

पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत छींच में सचिव पद पर कार्यरत तथा पुसौर के एतिहासिक रामलीला में राम का रोल अदा करने वाले एवं श्रीराम कीर्तन मंडली के प्रमुख गायक बलराम महाणा के पिता जगदीष महाणा का निधन बिते दिनांक को हो गया ये लगभग 77 वर्श के थे। जानकारी के मुताविक इनका मुल निवास रेल्वे जंग्षन चांपा है और पिछले कई वर्शो से ये पुसौर में निवासरत हैं। जगदीष महाणा अत्यंत मिलनसार एवं मृदुभाशी रहे। मंगलवार को हुये उनके अंतिम संस्कार के समय सचिव संघ के पदाधिकारी एवं साथियों में संजय चैधरी, षिषुपाल गुप्ता सहित अन्य सचिव गण रहे। संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साव एवं अन्य पदाधिकारियों ने खेद प्रकट किया है वहीं नगर के उपाध्यक्ष उमेष साव रामलीला समिति अध्यक्ष बैकुंठ गुप्ता आदि लोगों ने बलराम महाणा व उनके परिवार जनों को ढांढस बधाते हुये आगामी दषकर्म को सकुषल निर्वाह करने की अपील की है। ज्ञातव्य हो कि जगदीश महाणा घर की खुशहाली के लिए सदेव तैयार रहते थे.


