Flash News

अदाणी पावर में हर्षोल्लास और राष्ट्रीय गौरव के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसध्वजारोहण से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा परिसर.

सलामी लेते हुए..
अवार्ड प्रदान करते हुए
संस्कृतिक कार्यक्रम…

       रायगढ़, 15 अगस्त 2026 । देश की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ का पर्व शुक्रवार को अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार में अत्यंत हर्षोल्लास और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्लांट परिसर को तिरंगे की झालरों, गुब्बारों और रंगीन लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया था। समारोह में प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा आसपास के गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया।
         कार्यक्रम की शुरुआत चीफ बिजनेस ऑफिसर एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा लहराते ही पूरे परिसर में “वंदे मातरम” और “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। इसके पश्चात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
          ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में CBO ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अदाणी पावर न केवल सुरक्षित और विश्वसनीय विद्युत उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। साथ ही उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।
          इस अवसर पर प्रोजेक्ट हेड ने मंच से 2×800 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना की वर्तमान प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परियोजना का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही यह क्षेत्र की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अदाणी पावर का फोकस सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और आजीविका के क्षेत्र में चल रही विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से आसपास के गांवों का समग्र विकास करना भी कंपनी का प्रमुख उद्देश्य है।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बहादुरी का परिचय देने वाले सुरक्षा विभाग के 26 जवानों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वर्षभर में अपने-अपने विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को “स्पॉट रिकग्निशन अवार्ड” प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।
        कार्यक्रम का सबसे मनोहारी हिस्सा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं प्राथमिक शाला आमलीभौना एवं कोटमारा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया और तालियां बटोरीं। अदाणी पावर ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब* की सदस्यों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाती एक विशेष प्रस्तुति दी। देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भारत की विविध संस्कृति की झलक दिखाई। इसके अलावा प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ और संगीत के माध्यम से माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। सभी प्रस्तुतियों की दर्शकों ने खूब सराहना की।
          कार्यक्रम के अंत में CBO एवं प्रोजेक्ट हेड ने सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षुओं, लेडीज क्लब की सदस्यों तथा पुरस्कृत कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत समापन हुआ.

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *