शिक्षा ही समाज की असली ताकत है” : मंडल उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान

जन्मदिन पर स्कूली बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, दिया शिक्षा का संदेश


नन्हे छात्रों के साथ जन्मदिन मनाते हुए

पुसौर/रायगढ़ । शिक्षा ही किसी भी समाज को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है। इस विचार को मानने वाले और उसे जमीनी स्तर पर उतारने वाले पुसौर मंडल के भाजपा अध्यक्ष शिक्षित चौहान ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया।

      आमतौर पर लोग अपना जन्मदिन दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ केक काटकर मनाते हैं, लेकिन शिक्षित चौहान ने इस बार अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए बच्चों के बीच जाकर मिसाल पेश की। उन्होंने क्षेत्र के एक स्कूल पहुंचकर बच्चों को किताबें, कॉपी और अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री भेंट की। साथ ही बच्चों का मुंह मीठा कराकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

     शिक्षित चौहान ने बताया कि वे सिर्फ संगठन के कामों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज सेवा भी उनकी प्राथमिकता है। जानकारी के अनुसार उन्होंने लगातार क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। उनके मुताबिक, शिक्षा से ही समाज की तमाम समस्याओं का समाधान संभव है।

     इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “आज के समय में शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे कोई भी बच्चा अपने सपनों को साकार कर सकता है। माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजें और पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।”

     जन्मदिन मनाने के साथ-साथ उन्होंने स्कूल में जाकर बच्चों का हालचाल जाना और उनकी पढ़ाई के बारे में भी बात की। बच्चों के साथ समय बिताकर उन्होंने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

      इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जेमिनी गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शिक्षित चौहान के इस समाजसेवी कार्य की सराहना की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षित चौहान ने जन्मदिन को जिस तरह मनाया है, वह समाज के लिए एक प्रेरणा है।


Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *