अग्रवाल खाद भंडार से 9 टन यूरिया जप्त, कालाबाजारी का भंडाफोड़, एफआईआर दर्ज


       जिले में किसानों को निर्धारित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देश पर गठित उर्वरक निरीक्षण दल ने मंगलवार को पुसौर स्थित अग्रवाल खाद भंडार में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान से 9 टन यूरिया का अवैध स्टॉक जप्त किया गया। साथ ही स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण में भी भारी गड़बड़ी मिली।

कैसे हुआ खुलासा?
      जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पुसौर क्षेत्र में कुछ खाद दुकानदार यूरिया की कृत्रिम किल्लत दिखाकर किसानों से अधिक दाम वसूल रहे हैं। जिसकी भनक स्थानीय कृषि विभाग के अधिकारियों को थी लेकिन  कलेक्टर के निर्देश पर जिला व स्थानीय कृषि अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कृषि, राजस्व और सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए।

छापे में क्या मिला?
      11 जून को निर्धारित निरीक्षण दल ने अग्रवाल खाद भंडार, पुसौर का औचक निरीक्षण किया। दुकान संचालक बाबा मोहनदास एग्रो शॉप के नाम से भी कारोबार कर रहा था। जांच में पाया गया कि दुकान में 9 टन यूरिया बिना दस्तावेज के भंडारित था। दुकान के स्टॉक रजिस्टर में एंट्री नहीं थी और 21 दिनों का बिक्री प्रतिबंध भी लगाया गया था, बावजूद इसके अवैध भंडारण किया जा रहा था।

बाबा मोहनदास एग्रो शॉप में भी गड़बड़ी
        जांच दल ने पाया कि अग्रवाल खाद भंडार और बाबा मोहनदास एग्रो शॉप, दोनों एक ही संचालक द्वारा चलाए जा रहे हैं। दोनों दुकानों के बीच स्टॉक का अंतर मिला। पीओएस मशीन, स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण का मिलान नहीं हो रहा था। किसानों से अधिक दर वसूलने की भी शिकायत की पुष्टि हुई।

अधिकारियों की सख्त कार्रवाई
         एसडीएम और उप संचालक कृषि के नेतृत्व में टीम ने तत्काल पंचनामा तैयार कर 9 टन यूरिया को जप्त कर लिया। दुकान को सील करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। दुकान संचालक के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

21 दिनों के लिए बिक्री प्रतिबंधित
        उप संचालक कृषि ने बताया कि जांच पूरी होने तक अग्रवाल खाद भंडार और बाबा मोहनदास एग्रो शॉप से यूरिया की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है। जिले में उर्वरक की कालाबाजारी करने वाले किसी भी विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा।

कलेक्टर का सख्त संदेश
        कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिलना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए सभी खाद दुकानों की औचक जांच जारी रहेगी। कालाबाजारी, स्टॉक में गड़बड़ी या अधिक दर वसूली पाए जाने पर सीधे एफआईआर और लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी।

किसानों से अपील
       प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अधिकृत दर पर ही खाद-बीज खरीदें और यदि कोई दुकानदार अधिक राशि मांगता है या बिल नहीं देता है तो तत्काल कृषि विभाग या एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।करते कृषि विभाग के अधिकारी


Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *