Flash News

गढ़उमरिया आनंद डीपा में चाकूबाजी, बाल बाल बचे राहगीर, मोबाइल लूट कर हुए फरार ,इलाके में दहशत

रायगढ़ 25 मई 2026।  जहां प्रदेश में चलाए जा सुशासन तिहार के बीच समस्याओं के शिविर आयोजित किए जा रहे है  और उसी सुशासन के साए में राहगीरों को बदमासो से चाकू का वार खाते हुए रात के 9 बजे अपनी जान बचाने मोटर सायकिल छोड़ कर भागना पड़ रहा है और इसमें भी चकुबाज मोबाइल छीनने में सफल हो जाते है। पुसौर निवासी रमेश गौटिया का पुत्र 28 वर्षीय किसलय गुप्ता अपने जीजा को बाइक से रायगढ़ पहुंचाने जा रहे थे, इसी दौरान गढ़ उमरिया-आनंदडीपा के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर मोबाइल लूट लिया। हमले में किसलय, उनके जीजा और साथी तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अब इस मार्ग पर रात में यात्रा करने से डर रहे हैं।

क्या हुआ था रात 9 बजे?
पुसौर निवासी किसलय गुप्ता पिता रमेश गुप्ता उम्र 28 वर्ष, अपने साथी अवधूत सरल और जीजा रोहित कुमार प्रधान निवासी सराईपाली, तमनार को बाइक से रायगढ़ छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे गढ़ उमरिया स्थित आनंदडीपा के पास पहुंचे तो लघु शंका के लिए रुके। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लड़के वहां पहुंचे और धमकाते हुए कहा- “ये हमारा इलाका है”। इसके बाद वे किसलय से मोबाइल छीनने लगे। जब किसलय ने विरोध किया तो उनमें से एक ने चाकू निकालकर किसलय के सिर पर वार कर दिया। बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने किसलय के जीजा रोहित कुमार प्रधान और साथी अवधूत सरल के सिर पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों के चीखने-चिल्लाने पर बदमाश किसलय का मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए। उक्त पीड़ित तीनों व्यक्तियों ने रोड़ किनारे स्थित एक घर में किसी तरह अपने जान बचाने पहुंचे और वही से पुसौर अपने परिजनों को फोन किया। उक्त रोड किनारे का निवासी ने भी बताया कि यहा आए दिन इस तरह के वारदात होते रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद दर्ज हुई FIR
हमले के बाद किसी तरह तीनों घायल पुसौर वापस लौटे और पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। पुसौर अस्पताल में उनका प्रारंभिक इलाज कराया गया। देर रात पुसौर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी और रितेश थवाईत भी थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि शुरू में पुसौर पुलिस FIR लिखने में आनाकानी कर रही थी। जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद मामला दर्ज किया गया। चूंकि घटना स्थल जूटमिल थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए केस की फाइल अब जूटमिल थाना भेजी जा रही है।

इलाके में बढ़ी दहशत
इस घटना के बाद पुसौर-गढ़ उमरिया मार्ग पर रात में आवाजाही करने वाले लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर पहले भी लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब चाकूबाजी जैसी गंभीर वारदात से सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि लूट और चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि लोग बेखौफ होकर आवाजाही कर सकें।


Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *