पुसौर में परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्राध्यक्षों की बैठक आयोजित

बैठक में सभी केंद्राध्यक्ष शामिल

           पुसौर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विकास खंड पुसौर के संकुल पंचपारा बड़ेहरदी सोडेकेला में आयोजित की गई, जिसमें समस्त केंद्राध्यक्षों ने भाग लिया।

             बैठक में छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशों को विस्तार से बताया गया और केंद्राध्यक्षों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए आवश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए। बैठक में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली की उपलब्धता, पर्यवेक्षक नियुक्ति आदि विषयों पर चर्चा की गई।

            प्राचार्य पंचपारा श्रीमती चंद्रकांता खरे ने बताया कि परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता बरतने और आवश्यक दस्तावेजों के संधारण के लिए निर्देशित किया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हो और किसी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग न हो, इस पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया है।

            बैठक में प्राचार्य बड़ेहरदी श्री दिनेश वर्मा, प्राचार्य सोडेकेला श्रीवत्स गुप्ता, सी ए सी श्रवण कुमार साव, शांतनु पंडा, पंचानन निषाद और समस्त केंद्राध्यक्ष 5वीं और 8वीं उपस्थित रहे।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *