अतिथि सम्मान परंपरा के मद्देनजर जांच टीम का स्वागत बीएमओ डॉ बी के नायक के अगुवाई में। हॉस्पिटल और उसका परिसर की सजावट व व्यवस्था लगी रही हॉस्पिटल प्रबंधन, इतिहास में पहली बार किसी जांच टीम का हॉस्पिटल में हुआ ऐसा स्वागत, स्वागत दिल से या कुछ पाने की अभिलाषा?

पुसौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में केन्द्रीय स्वास्थ्य नेतृत्व के निर्देशन में गठित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ अनिल कुमार और डॉ निरल कुजुर ने अस्पताल की स्वच्छता और चिकित्सा व्यवस्था की जांच की।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ विनोद नायक ने बताया कि पुसौर अस्पताल में चिकित्सा सुविधा में लगातार विकास हो रहा है, जिसमें संस्थागत प्रसव भी सुगम ऑपरेशन पर होने लगा है। नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहित सतपथी ने कहा कि नवरात्रि के दिन यहां एक बालिका का सफल ऑपरेशन में जन्म हुआ, जो अस्पताल की सफलता को दर्शाता है।

उपाध्यक्ष उमेश साव ने कहा कि जांच टीम के वास्तविक लक्ष्य और उसके क्रियान्वयन पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को अवगत कराया कि चिकित्सा एक संवेदनशील मामला होता है, जिसे धैर्य के साथ मरीज और उसके परिजनों से संवाद करना होता है।
मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार और डॉ निरल कुजुर ने पुसौर अस्पताल की तारीफ की, लेकिन कुछ खामियां भी निकालीं। उन्होंने कहा कि खामियों को थोड़ी सी जागरूकता से त्वरित हल किया जा सकता है, जिस पर अमल करने की सुनिश्चितता आवश्यक है। जांच टीम ने पुसौर अस्पताल को उत्तम अंक दिए हैं, जिसका दूसरे दिन शनिवार को पुनः जांच किया जाना है।
