अभिनव स्कुल में परीक्षा पे चर्चा : शिक्षक, पालक व छात्र शामिल

       परीक्षा को उत्सव के रूप में देखते हुए प्रसन्नता के साथ विषयों के अध्ययन के हिदायत देने होता रहा प्रतिवर्ष यह आयोजन, शत प्रतिशत परिणाम के लक्ष्य के साथ सभी को दी जा रही विशेष योग्यता की तालीम, कम अंक लाने वाले छात्रों का एकस्ट्रा क्लास लेने की हुई चर्चा, पालकों को कहा गया कि अपने बच्चों पर रखे नजर ताकि वो स्कूलिंग की न कर पाए अवहेलना।

पालकों के साथ परीक्षा के चर्चा में अभिनव स्कूल

            पुसौर अभिनव विद्या मंदिर पुसौर द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु 5 वींए 8 वीं 10 वीं  एवं 12 वीं के पालक बालक एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। उक्त बैठक में पालक अपने अपने विचार रखे। शिक्षकों द्वारा भी जानकारी साझा की गई। विदित हो कि 5वींए 8वीं 9 वीं एवं 11 वीं में इस वर्ष अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम का 30ः एवं वार्षिक परीक्षा का 70: अंक लेकर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसी प्रकार पहली से 7 वीं तक तिमाही का 20ः अर्धवार्षिक 20ः एवं वार्षिक का 60ः अंक लेकर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। पालकों एवं बच्चों से चर्चा के दौरान कहा गया कि परीक्षा को बिना तनाव के एक उत्सव की भांति लिया जाए। बच्चे लिख लिख कर परीक्षा की तैयारी करें। स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करें। समय सारिणी अनुसार पढ़ें।अन्य गतिविधियों पर ध्यान न दें। सभी के द्वारा यह संकल्प लिया गया कि इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बैठक में शताधिक माता पिता सम्मिलित हुए। अंत में प्राचार्य अक्षय कुमार सतपथी श्रीमती मंजू लता गुप्ता वरिष्ठ शिक्षक फूल चंद गुप्ता उमेश कुमार साव इंद्रजीत बारीक प्रधान पाठक दनार्दन नंदे भास्कर भोय जगन्नाथ प्रधान रंजीत गुप्ता रवीन्द्र मेहर सनत कुमार विश्वाल श्रीमती जागेश्वरी गुप्ता श्रीमती शकुंतला प्रधान शिवानी प्रधान श्रीमती सुप्रीति कसेर अभिनव सतपथी एवं समस्त  शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं एवं अग्रिम बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन ताराचंद गुप्ता द्वारा किया गया।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *