पुसौर के पूर्व विधायक स्व. रोशन अग्रवाल की 5वीं पुण्यतिथि पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर पंचायत पुसौर के सबसे पुरातन हनुमान मंदिर में किया गया, जहां उनके समर्थकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

रोशन अग्रवाल जी 1990 के आसपास से ही लोगों से मिलते थे और उन्हें हनुमान चालीसा भेंट करते थे। यह सिलसिला उनके विधायक बनने के बीच भी रहा और जब तक वे जीवित रहे, तब तक यह क्रम जारी रहा। उनके जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उनके समर्थक हनुमान चालीसा पाठ करवाकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहे हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत पुसौर के पूर्व पार्षद व जननेता जगन्नाथ प्रधान के अगुवाई में हनुमान चालीसा पाठ किया गया। पूर्व एल्डरमेन घनश्याम पटेल ने नगर भाजपा ग्रुप में लोगों को संदेष पहुंचाया था। कार्यक्रम में पुसौर के वरिष्ठ नागरिक बद्रीनारायण महाना, हरिहर साव, सुदाम कशेर, पुजारी उत्तम पंडा, मंडल अध्यक्ष जैमिनी गुप्ता, नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष उमेश साव, पूर्व उपाध्यक्ष अभिमन्यु साहू, पार्षद पप्पू यादव, पार्षद फागूलाल प्रधान, पार्षद मंगल साव, रामलीला समिति अध्यक्ष बैकुंठ गुप्ता, मंडल महामंत्री डिग्रीलाल पाइक, किसान नेता अनंतराम साव, सेवा सहकारी समिति पुसौर के प्राधिकारी अध्यक्ष घनश्याम पटेल, भूपेश पंडा, सूर्य प्रकाश साव, अथर्व मिश्र, प्रियांशु महाणा, सुबोध महाणा, किशन साव, सुब्रत महाणा, विवेक साव, राहुल पटेल, यशवंत महाणा, ऋषभ महाणा, पालू गुप्ता, ओंडेकरा से हेमंत चौधरी, गुडु से हरिप्रसाद साहू, पूर्व एल्डरमैन विजय महाणा, परदेसी विश्वाल, संतोष नायक सहित आसपास के माताएं और सज्जन वृंद उपस्थित रहे।
