
पुसौर के बाजार चौक में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, और जिम्मेदार कौन है, यह सवाल है। बाजार चौक में पिछले 1 साल से लगातार 10 से अधिक जगहों में चोरी के वारदात सामने आए हैं, लेकिन पुलिस की कार्यवाही में कमी अथवा उसमें खलल डालने के कारण चोरों के मनोबल बढ़े हुए हैं।
चोरी की घटनाओं में जी वीडियो केयर से भारी मात्रा में तार सहित इलेक्ट्रानिक सामान, बंजारी मंदिर से चांदी के मुकुट व दान पेटी, फूड जक्सन से 3000 रुपए, अलेख मोबाइल से ताला तोड़ने की कोशिश, अर्जुन होटल से 4 हजार रुपए, अपना चाय पानी दुकान से राजश्री कई पैकेट और नकद 3 हजार रुपए, प्रधान होटल से शटर का ताला तोड़ कर 5000 रुपए, टाइगर जिम से आउटर में लगे ए सी स्ट्रूमेंट, राजेश कॉम्प्लेक्स स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान से नकद 4 हजार रुपए और इलेक्ट्रानिक सामान चोरी होने की पुष्टि हुई है।
वार्ड के पार्षद ओकेश बेहरा बताते हैं कि जब पुलिस कार्यवाही करती है, तो कुछ प्रभावी लोग पुलिस को फोन कर कहते हैं कि छोटी मोटी चोरी है, कृपया कार्यवाही रोक दें। इस कारण चोरियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार चौक में चोरी की घटनाएं बढ़ने से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल है।
पुसौर के नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने बताया कि बाजार चौक में सी सी टीवी कैमरे लगाए जाएं और पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।
