
शिक्षण व्यवस्था में लाए गए नए विधाओं की तारीफ, और कहा अभिनव स्कूल ने नहीं दिया कभी शिकायत का मौका बल्कि उम्मीद से ज्यादा उपलब्धि दिखाई।
अभिनव विद्या मंदिर पुसौर आकस्मिक निरीक्षण श्री जेपी रथ अपर संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एंव प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को किया गया । सर्वप्रथम निरीक्षण के अवसर पर दोनों माध्यम के प्राचार्य हिन्दी माध्यम से श्री अक्षय कुमार सतपथी अंग्रेजी माध्यम से श्रीमती मंजूलता गुप्ता श्रीमती कामिनी शर्मा एवं अभिनव सतपथी ने बुके देकर स्वागत किया गया। इस भावभीनी औपचारिकता पश्चात श्री रथ जी ने स्कूल के दोनो माध्यम के बच्चों से जाकर मिले। जिसमें उन्हें लगभग लगे जिसका उन्हें कोई परवाह नहीं रही चूंकि शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े ऐसी व्यवस्था गिने चुने शिक्षण संस्थानों में मिलती हैं।निरीक्षण के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव एवं विद्यालय के समस्त स्टॉफ विद्यालय में उपस्थित रहे। श्री रथ सर द्वारा निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं स्कूल व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर किया।
