खरसिया वि.स. के ग्राम राईतराई में चलित थाना का आयोजन


           पुसौर थाना क्षेत्र के कुल 120 ग्रामों में सायबर जागरूकता व ठगी से बचने तथा अपराध पर अंकुष लगाने जिला पुलिस प्रशासन के निर्देष पर पुसौर पुलिस प्रमुख टीआई रामकिकर यादव अपने मातहत लोगों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग के साथ साथ चलित थाना आयोजित किया जा रहा है इसी कडी में खरसिया विधान सभा क्षेत्र के ग्राम राईतराई जो कि पुसौर थाना क्षेत्र में आता है में चलित थाना का आयोजन बिते मंगलवार को किया इस क्षेत्र में अब तक के घटनाक्रमों में पुसौर पुलिस अपराध के रोकथाम में कामयाब रही है जिसका कारण इनके सोषल पुलिसिंग, चलित थाना एवं सघन पेंट्रोलिंग हैं। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं उनके टीम के लोगों द्वारा राईतराई के सामुदायिक भवन प्रांगण में आयोजित चलित थाना में स्थानीय सरपंच सहित अन्य पंचायत पदाधिकारियों के साथ साथ सैकडों की संख्या में ग्रामवासी मौजुद रहे। उक्त कार्यक्रम के बीच टीआई यादव ने सायबर क्राईम, सोना चांदी चमकाने वाले गिरोह के बारे में बताते हुये कहा कि गंभीर जानकारी मोबाईल में किसी के साथ षेयर न करें जेवर आदि साफ करने के लिये अपने विष्वास पात्र लोगों को ही दें अन्यथा कि बहुत बडी हानि से गुजरना पड सकता है इसी कडी में नशे के खिलाफ लडने के लिये सभी को शपथ दिलवाया और कार्यकम की समाप्ति की गई। ज्ञात हो कि पुसौर पुलिस के सघन पेट्रोलिंग और चलित थाना के आयोजन के साथ नशे के खिलाफ कार्यवाही से क्षेत्र के दर्जनों ग्राम नशा मुक्त ग्राम हो चुके हैं और संबंधित ग्रामों से अब शान्ति भंग होने को लेकर कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रहे हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *