सरपंच दिनेश जांगड़े के पहल से टपरदा में अडानी द्वारा रोड स्वीकृत


        सरपंच के अथक प्रयास रंग लाया, समूचे ग्राम के                      रोड कंक्रीट होने के मिल रहे संकेत।

रोड निर्माण का निरीक्षण करते हुए सरपंच दिनेश जांगड़े

          पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत टपरदा में यहां के सरपंच दिनेश जांगडे के पहल से समीपस्थ पावर प्लान अडानी कंपनी द्वारा सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति मिला जिसका क्रियान्वयन संबंधित स्थल में प्रारंभ हो चुका है। जानकारी के मुताविक उक्त रोड निर्माण टपरदा बस्ती के पुरन घर से ट्रांसफारमर तक लगभग 300 मीटर की स्वीकृति मिली है जिसमें कंपनी द्वारा उक्त रोड को गुणवत्ता युक्त बनाये जाने हेतु निर्धारित रूप से 18 लाख रूपये प्रदाय किया गया है इसके लिये यहां के सरपंच दिनेश जांगडे सहित इनके अन्य पंचायत पदाधिकारी गण एक राय होकर इनके द्वारा उत्तम क्वालिटी की गिट्टी सिमेट लाया गया है जिसमें उचित मात्रा में बालु मिश्रित कर रोड को कांके्रट किया जा रहा है। बस्ती के लोगों के मुताविक रोड का निर्माण बार बार नहीं हो पाता इसलिये गुणवत्ता युक्त ढंग से बनाया जाना चाहिये ताकि समीपस्थ रहवासियों को परेशानी का सामना करना न पडे। इस तारतम्य में कांक्रेटींग के बाद विधिवत् क्यूंरिंग के लिये सरपंच दिनेश जागडे नजर गडाये हुये है जिससे उक्त रोड के गुणवत्ता में कोई सवाल खडे नहीं कर सके। ज्ञात हो कि उक्त ग्राम में ज्यादातर ट्रेक्टर सहित अन्य भारी वाहन चलते हैं ऐसे में रोड पर दबाब काफी ज्यादा होता है इसके लिये सरपंच सहित ग्रामीण जनों ने गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा ऐसा इनका मानना है।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *