धर्मपरायण श्रीमती कमला देवी दास का आकस्मिक निधन

नगर पंचायत पुसौर के वार्ड क्रमांक 13 की निवासी सहज, सरल, मिलनसार एवं धर्मपरायण श्रीमती कमला देवी दास का मात्र 47 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो जाने से पूरे वार्ड में ही नहीं, बल्कि समूचे नगर पंचायत में शोक की लहर है।
वार्ड के पार्षद एवं उपाध्यक्ष उमेश साव के अनुसार कमला देवी ने कुछ माह पूर्व ही अपनी बेटी का विवाह किया था। वे अपने दो भाईयों – जयंत एवं एक अन्य के साथ संयुक्त परिवार में रहती थीं। कमला देवी अपने भाईयों सहित सभी रिश्तेदारों का मान-सम्मान का विधिवत ख्याल रखती थीं, जिससे भाईयों पर किसी प्रकार का भार नहीं था। लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद भाईयों के समक्ष असहनीय दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
श्रीमती कमला दास के निधन पर उपाध्यक्ष उमेश साव सहित नगर के अन्य जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया और दसगात्र में यथासंभव सहयोग की मंशा जताई है। कमला देवी का असामयिक निधन हर किसी की आंखों को नम कर गया है ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *