मंत्री जी के आत्मीय मुलाकात व व्यवहार की झलक प्रत्येक मंच में

    अपने पार्टी के कार्य कर्ता व पदाधिकारी ही नहीं , विपक्ष के लोगों तथा आम जनों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी के आत्मीय मुलाकात प्रायः प्रत्येक मंचों में मिलता रहा है, जिसे लोग अपने फेश बुक अकाउंट, मोबाईल के डी पी में डाल कर अपने को गौरवान्वित महसूस करते रहे हैं, युवा प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान भी इनमें से एक हैं जो फोटो के जरिए पुष्टि होती है.

मुलाकात में मंत्री जी के खुल कर हंसने की छवि, प्रसन्नता के परिचायक

       छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री ओपी चौधरी का पुसौर क्षेत्र के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं से मिलना.जुलना चर्चा का विषय बना हुआ है। इस दौरान मंत्री जी ने मंडल उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान से कार में बैठे.बैठे आत्मीयता से मुलाकात की। मंत्री जी ने चौहान जी का हाथ पकड़कर उनका हालचाल जाना और उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। इस दौरान दोनों नेताओं के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई। सूत्रों के अनुसार मंत्री ओपी चौधरी आए दिन अपने कार्यकर्ताओं मंडल के पदाधिकारियों से उनका कुषल क्षेम जानने के साथ आत्मीय व्यवहार करते हैं साथ ही उसे मंचों भी साझा करते हैं इसी कडी में पुसौर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष शिक्षित चौहान के संगठनात्मक कार्य और समर्पण की तारीफ किया उनका कहना है कि चौहान जी क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा के कामों में हमेशा आगे रहते हैं। राजनीतिक गलियारों में कार्यकर्ताओं से इन मुलाकातों को संगठन के प्रति मंत्री जी के स्नेह और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के रूप में देखा जा रहा है। इस तरह  आत्मीय मुलाकात कई कार्यकर्ताओं के तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैए जिसे कार्यकर्ता गर्व के साथ साझा कर रहे हैं।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *