
ओम बंसल बने हेड बॉय, एकता पटेल हेड गर्ल
“नेतृत्व सेवा और उत्तरदायित्व का प्रतीक” – प्राचार्य

रायगढ़, जुलाई 2026 । वेदिक इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा-भावना एवं उत्तरदायित्व का विकास करने के उद्देश्य से पदभार ग्रहण समारोह – इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे समारोह में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का संचार कर दिया।
अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति
समारोह में मुख्य अतिथि श्री सतीश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि श्री लोमेश राजपूत उपस्थित रहे। उनके साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
नव-निर्वाचित छात्र परिषद को दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य की उपस्थिति में नव-निर्वाचित हेड बॉय ओम बंसल, हेड गर्ल एकता पटेल सहित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
नव-निर्वाचित छात्र परिषद 2026-27
- हेड बॉय: ओम बंसल, हेड गर्ल: एकता पटेल
- डिप्टी हेड बॉय: आदित्य राज झा, डिप्टी हेड गर्ल: भूमिसुता गुप्ता
- स्पोर्ट्स कैप्टन बॉयज: प्रियांशु बेहरा, गर्ल्स: लिलिमा साहू
- मेस कैप्टन सीनियर बॉयज: भार्गव सिदार, गर्ल्स: मोक्ष चंद्रा
- मेस कैप्टन जूनियर बॉयज: सत्यम बघेल, गर्ल्स: मिताली साहू
- हॉस्टल कैप्टन बॉयज: गोपेश बेहरा, गर्ल्स: यामिनी सिंह
- हाउस कैप्टन बॉयज: इंद्र- दुर्गेश नंदे, अग्नि- सौम्या चौधरी, सूर्य- लकी आदित्य टोप्पो, वरुण- कृष यादव
- हाउस कैप्टन गर्ल्स: इंद्र- विनी चौधरी, अग्नि- दिलेश्वरी पटेल, सूर्य- अरिन गढ़पाले, वरुण- दिम्पल साव
- असेंबली कैप्टन बॉयज: आशीष दानसेना, गर्ल्स: मानिष्का शुक्ला
- डिसिप्लिन कैप्टन बॉयज: आर्य सिंह राठौर, गर्ल्स: उदिता पटेल
- कल्चरल सेक्रेटरी बॉयज: तुषार साव, गर्ल्स: ईशा पटेल
नेतृत्व सेवा का प्रतीक है: प्राचार्य
इस अवसर पर प्राचार्य श्री राजीव रंजन सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि “नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्तरदायित्व का प्रतीक है।” उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों से विद्यालय के आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
मुख्य अतिथि श्री सतीश पाठक एवं विशिष्ट अतिथि श्री लोमेश राजपूत ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अनुकरणीय नेतृत्व, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ विद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री सत्यवान पांडा ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों और अभिभावकों का धन्यवाद किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्कृष्ट नेतृत्व से विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

