
पुसौर में कृषक उन्नति योजना के तहत पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के हाथों किसानों को चेक वितरित किए गए। शासन द्वारा धान खरीदी के बाद किसानों को अंतर राशि और बोनस राशि उनके खाते में संधारित की गई थी। पुसौर के मंगलभवन में आयोजित कार्यक्रम में 16,153 किसानों को 73 करोड़ 53 लाख रुपये वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश गुप्ता, भाग्यवती नायक, लक्ष्मी पटेल, नगर अध्यक्ष मानी सतपथी, उपाध्यक्ष क्षरमती चौहान, सभापति मुक्तेश्वर पंडा, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य व सोसाइटी अध्यक्ष घनश्याम पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। जहां पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सांकेतिक रूप से प्रमुख किसानों को चेक वितरित किए।
कार्यक्रम में घनश्याम पटेल ने कहा कि किसानों के इष्ट भगवान बलराम हैं, जिनका अस्त्र हल होने के नाते उन्हें हल धर कहा जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों के लिए उचित मूल्य मिलना चाहिए और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की इस पहल से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने कृषि कार्य को और भी बेहतर ढंग से कर पाएंगे।
अंत में, मुख्यमंत्री के वर्चुअल भाषण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों के लिए उचित मूल्य मिलना चाहिए और उन्हें अपनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर, आयोजक मंडल ने आए हुए सभी किसानों और अतिथियों के सम्मान के लिए समुचित व्यवस्था की। सरकार का मंशा है कि किसान इस राशि को अपने कृषि कार्य के विकास में लगाएं और उत्तरोत्तर आगे बढ़ें।
