
अप्रत्याशित अप्रिय घटनाओं से निजात हेतु भगवत कृपा प्राप्त करने होता रहा भागवत कथा का आयोजन, नरसिंह पटेल के कुटुंब परिवार, प्रियजन व साथियों की रही सम्यक और श्रद्धानत भूमिका।
सनातन परंपरा के अनुसार, धार्मिक आयोजन अपने अन्तःकरण की शुद्धता के साथ-साथ अपने पूर्व पुरूषों के स्मृति एवं उन्हें शान्ति प्रदान करने की नियत से होती रही है। ग्राम सुलोनी में प्रमुख आयोजक नरसिंह पटेल व गंगा पटेल के अगुवाई में उनका समूचा परिवार, बंधु व ग्रामीण जनों की उपस्थिति में 17 फरवरी से भागवत कथा का अविरल प्रवाह निर्बाध गति से चल रहा है। श्रद्धालुओं का अंत्यत अनुपम जुड़ाव सामने आया है। कथा व्यास पूर्णचंद्र वैष्णव एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगों को नाटकीय मुद्रा के साथ-साथ सस्वर भागवत कथा का रसास्वादन कराने में सफल रहे हैं।
ज्ञात हो कि समूचा भागवत कथा को मूर्तरूप देने में परिवार जनों के साथ-साथ गुलशन पटेल का महत्वपुर्ण भूमिका रहा। बताया जाता है कि अविनाश पटेल जी का असमय निधन हो गया था, जिसके बरसी के अवसर पर उनके स्मृति में यह आयोजन हुआ।
