Idbi प्रबंधन पुसौर ने बांटे शालेय उपयोगी सामग्री

सामग्री वितरण के बाद फोटो सेशन छात्रों के साथ idbi अधिकारी

      शिक्षा के विकास में आई डी बी आई प्रबंधन साबित हो रहा नींव का पत्थर, निजी स्कूलों को छोड़ शासकीय स्कूलों के बच्चों के विकास का पक्षधर है idbi, गरीब छात्रों को मिल रहा शैक्षणिक सामग्री और स्कूल प्रबंधन को मिल रहा व्यवस्था के लिए कसावट। शासकीय स्कुल मिडमिडा हुआ लाभान्वित।
        आईडीबीआई बैंक शाखा पुसौर द्वारा सीएसआर मद से  विभिन्न सामग्रियां प्राथमिक शाला मिडमिडा को  प्रदान की गई।आईडीबीआई बैंक शाखा पुसौर अपने सी एस आर कामों के लिए अंचल में प्रसिद्ध है विगत कई वर्षों से पुसौर क्षेत्र में क्षेत्र में कई विद्यालयों को अनेक उपयोगी समान यथाः कुर्सी, टेबल, आलमारी आदि बैंक द्वारा प्रदान किया जा रहा है इसी कड़ी में नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय डीपापारा मिडमिडा को भी शिक्षण हेतु कई उपयोगी सामान प्रदान किए गए विद्यालय को प्रदान किए गए सामान हेतु संस्था प्रमुख श्री हेमंत कुमार निर्मलकर द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक शाखा पुसौर के शाखा प्रमुख प्रबंधक श्री प्रशांत दीप के द्वारा उद्बोधन में बच्चों को मन लगाकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय में समस्त शिक्षकों के साथ रसोईया एवं छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि षालेय दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिये स्कुल में इस तरह की व्यवस्था नहीं थी आईडीबीआई प्रबंधन पुसौर के इस सहयोग से अब सभी दस्तावेज एवं महत्वपुर्ण पुस्तके सुरक्षित रहेंगे।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *