अपेक्स बैक हेतु आरक्षित भूमि पर कब बनेगा अपेक्स बैक भवन

            आरक्षित भूमि को 4 साल हो गए नहीं हुआ उसका भूमि पूजन के साथ भवन निर्माण का प्रारंभ। क्या अपेक्स प्रबंधन इरादा बदल दिया ?  क्या भवन निर्माण के लिए फंड नहीं है? उठ रहे ये सवाल।
             पुसौर जनपद कायालय के पिछे पेट्रोल पंप के पास जुडने वाले रोड किनारे अपेक्स बैंक पुसौर के लिये भवन बनाये जाने हेतु भूमि आरक्षित की गई है जिसे लगभग 4 साल हो चुके हैं और भवन का निर्माण नहीं किया गया है। जानकारी के मुताविक तहसील कार्यालय से लेकर तीन तराई तालाब तक गौरव पथ निर्माण किया जाने का आदेष हो चुका है जिसमें बीच रोड से दोनों ओर 40-40 फीट भूमि लिये जायेंगे ऐसे स्थिति में अपेक्स बैक भवन इसके गिरफ्त में आने का अंदेषा है इस आधार पर अपेक्स बैंक अपना भवन तत्परता बनाये जाने की आवष्यकता है। ज्ञात हो कि अपेक्स बैंक भवन बीच रोड से लगभग 30 फीट में स्थापित है वहीं गौरव पथ बनने से इसके साथ साथ कईयों के मकान दुकान और दिवाल हट सकते हैं। बहरहाल तक गौरव पथ निर्माण के लिये नाप जोख हो चुका है लेकिन काम की षुरूआत नहीं की गई है। इस संबंध में अपेक्स बैंक प्रबंधन पुसौर किसी प्रकार जबाब देने से बच रहे हैं ऐसे स्थिति में गौरव पथ और बैंक भवन बनेगा या नहीं इसमें संषय है। इसमें अब ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या बैंक प्रबंधन इरादा बदल दिया है या कि फंड नहीं है। यहां इसे भी नहीं भूलना चाहिए कि जब सरकार भूमि आबंटित कर  चुकी है तो इसमें तत्काल अमल में लाना चाहिए चूंकि सरकारों के इरादे बदलते देर नहीं होती और संबंधित भूमि पर किसी अन्य प्रयोजन के लिए चयन न कर सके।

Goutam Panda

Goutam Panda

EDITOR - CG LIVE NEWS

More Posts - Website

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *