
देश में चुनाव शुरू होते ही खरसिया सीट सुर्खियों में है। अब तक यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित रही है और अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से ही यह सीट कांग्रेस की सबसे मजबूत सीट मानी जाती रही है। और इस सीट पर नंदेली हाउस का परचम लगातार लहराता रहा है। यही कारण है कि यह क्षेत्र संगठनात्मक सुशासन का प्रतीक बन गया है।
अब यह सीट पूर्व मंत्री व विधायक *उमेश पटेल* के नेतृत्व, उनके व्यवहार और उनकी कार्यशैली के कारण और भी ज्यादा सुरक्षित समझी जा रही है। आलम यह है कि भाजपा समर्थक और भाजपा परिवारों के लोग भी अब उमेश पटेल के प्रति आस्था जता रहे हैं और कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं।
*बेटे कांग्रेस में, माता-पिता थे भाजपा में !*
सदस्यता लेने वाले युवाओं का कहना है कि खानदानी राजनीति वाले लोगों की सूझबूझ और काम करने की शैली किसी के लिए भी हितकर हो सकती है, इसीलिए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली है। लोग बताते हैं कि सदस्यता लेने वाले कई युवाओं के माता-पिता भाजपा के पदाधिकारी हैं और वे अब तक भाजपा के पक्ष में ही वोट करते आ रहे थे। लेकिन अब उनके बेटे और परिवार के लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने का मन बना लिया है।

हाल ही में हरिभूमि में किए गए इनके संवाद ने कांग्रेसी ही नहीं, भाजपा वालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिस मंच पर भाजपा अपने मुद्दों को लेकर अपनी पीठ थपथपा रही थी, उसी मंच पर इन्होंने सरल शब्दों में भाजपा को बेनकाब कर दिया। इन्हीं सब तथ्यों को लेकर बीते दिन पुसौर क्षेत्र के ग्राम *बड़े भंडार, वि.खं. पुसौर* के कुल *35 युवाओं* ने कांग्रेस की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन *नंदेली निवास* में किया गया, जहां सभी नए सदस्यों ने वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले युवा हैं – *सत्यम प्रधान, सचिन सिदार, हृषिकेश प्रधान, टीकम सिदार, नवीन सिदार, अर्जुन सिदार, संकीर्तन सिदार, लेखराम सिदार, नूतन सिदार, आशीष सिदार, चंद्रभानु सिदार, गगन श्रीवास, पुरुषोत्तम श्रीवास, दीपेश प्रधान, साहित्यम प्रधान, सुंदरम प्रधान, दीपक प्रधान, छबीलाल सिदार, विवेकानंद निषाद, खगेश्वर सिदार, विशिकेशन सिदार, मकरू सिदार, साहिल गुप्ता, लोकेश गुप्ता, संजू सिदार, अजय सिदार, जितेंद्र सिदार, देवाशीष मैत्री, गणेश निषाद, जय सिदार, आनंद चौहान, मनोज चौहान, हेमंत बरेठ, रवि साव और भोला साव।*
सभी नए सदस्यों का स्वागत कर उन्हें कांग्रेसी गमच्छा पहनाते हुए कहा गया कि कांग्रेस परिवार में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। इनके जुड़ने से न केवल बड़े भंडार और पूरे पुसौर ब्लॉक में पार्टी संगठन मजबूत होगा, बल्कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस को नई ऊर्जा भी मिलेगी। इस अवसर पर नए सदस्यों ने कहा कि वे गाँव के विकास, युवाओं के कल्याण और पार्टी की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस तथ्यकी जानकारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नरेशतिवारी ने देतेहुए कहा कि नंदेली निवास का वातावरण उत्साह और खुशी से भरा हुआ था। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का जुड़ना क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति बढ़ते जन-विश्वास का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। वास्तव में, आज केवल सदस्यता ग्रहण समारोह नहीं था, यह कांग्रेस की बढ़ती ताकत और उसकी विचारधारा में युवाओं के विश्वास का प्रतीक था।
