
1-75 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 1-62 लाख खसरों की जांच पूरी] पूरे जिले में अव्वल] पूरे जिले में 92-33% खसरों की जांच पूरी] एग्रीस्टैक में 17305 किसानों का पंजीयन – धान खरीदी से पहले डिजिटल वेरिफिकेशन तेज.
शासन के निर्देश पर निजी भूमि के कुल खसरा नंबरों की जांच कर कहां क्या फसल लगी है साथ ही पड़त भूमि का अन्य उपयोग हो रहा है या नहीं इसकी सघन जांच की जा रही है। जिले में सबसे ज्यादा खसरा होने के कारण पुसौर तहसील का लक्ष्य 175200 खसरा रखा गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लक्ष्य के विरुद्ध जिला प्रशासन की टीम के साथ पुसौर तहसील के अमले ने इस जांच में शामिल होकर अब तक 162496 खसरा नंबरों की जांच पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि समूचे जिले में कुल खसरा नंबरों की संख्या 836924 है जिसमें से 721905 खसरा नंबरों की जांच हो चुकी है जो करीब 92-33 प्रतिशत है। जिले के अन्य तहसील लैलूंगा घरघोड़ा आदि क्षेत्रों में जमीन के खसरा की संख्या कम होने की वजह से प्रतिशत में उनका नाम आगे है वहीं खसरा संख्या के लिहाज से आंका जाए तो पुसौर तहसील पूरे जिले में प्रथम पायदान पर है क्योंकि लक्ष्य के विरुद्ध इसकी उपलब्धि 92-75 प्रतिशत के करीब है।
ज्ञात हो कि किसानों के धान फसल पंजीयन के लिए प्रयुक्त एग्रीस्टैक की कार्यवाही भी साथ-साथ चल रही है जिसमें अब तक 17305 किसान शामिल हो चुके हैं और इस बीच जो किसान इसके लिए आ रहे हैं उनका भी पंजीयन आगे बढ़ाया जा रहा है।
