

कुष्ठ मुक्त गांव की ओर कदम, 490 लोगों को मिला आयुष उपचार – जिला भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता सहित उपस्थित मंच ने सरपंच कुंती गुप्ता को दिया “बेस्ट ऑनर” सम्मान
ग्राम पंचायत टिनमिनी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनाए गए स्वास्थ्य सप्ताह ने पूरे विकासखंड में मिसाल पेश की है। सरपंच श्रीमती कुंती गुप्ता (भोय) एवं पंचायत सदस्यों के अथक सहयोग और जनसेवा की भावना से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
निशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ा जनसैलाब –
अभियान के पहले चरण में 6 अक्टूबर को विशेष निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें टिनमिनी सहित आस-पास के गांवों से पधारे 325 लोगों का नेत्र परीक्षण कर चश्मा वितरण किया गया तथा चिन्हित 70 वृद्धजनों का त्रिलोचन नेत्रालय, संबलपुर में सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया। बुजुर्गों ने ऑपरेशन के बाद सरपंच को आशीर्वाद दिया।
घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, कुष्ठ रोग की सघन जांच –
इस स्वास्थ्य अभियान को आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर को जिला एवं विकासखंड की 32 सदस्यीय स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोग की सघन जांच की गई, ताकि भविष्य में गांव को इस रोग से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। टीम ने लोगों को कुष्ठ के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक भी किया।
आयुष का महाशिविर, 490 लोगों को मिला लाभ –
9 अक्टूबर को आयुष विभाग से डॉ. अजय नायक एवं उनकी टीम द्वारा विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 490 लोगों का इलाज कर निशुल्क दवा वितरण किया गया।
सरपंच कुंती गुप्ता को मिला “बेस्ट ऑनर” –
इस पूरे सेवा सप्ताह के समापन अवसर पर बतौर अतिथि पधारे जिला भाजपा उपाध्यक्ष विलिस गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सतपथी, अंशु साव, त्रिनाथ गुप्ता, विकास होता, आशीष देहरी, रजत गुप्ता सहित अन्य अतिथि गणों ने इस सेवा संकल्प साप्ताहिक अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि टिनमिनी की सरपंच श्रीमती कुंती गुप्ता ने सरपंच नहीं, एक बेटी और सेविका के रूप में काम किया है। उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, सेवा भाव और ग्रामीणों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें मंच से “बेस्ट ऑनर – सेवा संकल्प सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
सरपंच कुंती गुप्ता ने कहा – “यह सम्मान मेरा नहीं, पूरे टिनमिनी गांव का है। जब तक गांव का एक भी व्यक्ति अस्वस्थ है, हमारी सेवा जारी रहेगी।”
